सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी

 

सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी

पंजाब के जालंधर में उत्तर की तरफ रेलवे स्टेशन से सिर्फ 1 किमी की दुरी पर माँ भगवती का यह शक्तिपीठ स्थापित है | यह मंदिर माँ त्रिपुरमालिनी देवी मंदिर और देवी तालाब मंदिर नाम से जाना जाता है | यह मंदिर भी माँ सती के 51 शक्तिपीठो में से के है | 
कहा जाता है की माँ सती का इस जगह बाया वक्ष ( स्तन ) गिरा था और इस शक्तिपीठ की मान्यता हो गयी थी | यहाँ की शक्ति 'त्रिपुरमालिनी' तथा भैरव 'भीषण' हैं। हजारो भक्त माँ की कृपा पाने दर्शन हेतु दुर दुर से यहा आते है | इस मंदिर में शिवा की भीसन मानकर पूजा की जाती है | मंदिर का शिखर सोने से बनाया गया है | समय समय पर मंदिर परिसर में माँ के जगरात्रे और नवरात्रो में बड़ी धूम धाम से मेला भरता है | मंदिर बहूत सारी मन मोहक झांकिया भी त्यौहारो पर लगाता है जिसे देखने भक्तो की अपार भीड दुर दराज से आती है |