जबलपुर नवरात्रि में ISRO के मिशन चंद्रयान और 370 कश्मीर थीम पर झांकियां बना के दिया सन्देश  जबलपुर नवरात्रि 2019

जबलपुर नवरात्रि में ISRO के मिशन चंद्रयान और 370 कश्मीर थीम पर झांकियां बना के दिया सन्देश जबलपुर नवरात्रि 2019

जबलपुर नवरात्रि में ISRO के मिशन चंद्रयान और 370कश्मीर थीम पर झांकियां बना के दिया सन्देश

जबलपुर नवरात्रि : 2019 इस नवरात्रि जबलपुर की एक हजार से ज्यादा झांकियों में वो तमाम दृश्य देखने को मिलें जो सालभर सुर्खियों में रहे, इस वर्ष कश्मीर (Kashmir) में अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने की बात हो या ISRO के मिशन चंद्रयान अभियान (The Chandrayan Mission) सब कुछ संस्कारधानी की झांकियों में देखा गया| इन रंगों में सबसे खास रहा देशभक्ति (Patriotism) का रंग| इस अवसर पर माँ भारती को समर्पित “वन्देमातरम् दुर्गा उत्सव समिति” ने तिरंगे की तीनों रंगों को बिखेरा पुलवामा अटैक में शहीद हुए रणबांकुरों को अपनी श्रधांजलि समर्पित की|
                          नवरात्रि (Navratri 2019) पर प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर (Jabalpur) में अलौकिक छटा बिखरती है. जबलपुर में हज़ारों की संख्या में भव्य झांकियां (tableaux) बनाने का चलन दशकों से चला आ रहा है. इस साल भी संस्कारधानी में 1100 से अधिक प्रतिमाएं और झांकियां तथा देवी मंडपों की सुंदर साज सज्जा भक्तों का मन मोह रही है. इन झांकियों में श्रद्धालुओं को देशभक्ति से ओत प्रोत नज़ारे भी देखने को मिल रहे हैं तो केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी| यहां देश दुनिया के तमाम प्रासंगिक विषय देखे जा गया हैं|

झांकियों में कश्मीर भी है, इसरो भी..


कहीं अखण्ड भारत तो कहीं इसरो का जेएसएलवी यान, जबलपुर की सड़कों में मानों अलग अलग रंग बिखरे हुए हैं. 9 दिनी नवरात्र महापर्व पर अंतिम दिनों में लाखों श्रद्धालु दिन ढलते ही सड़क पर निकले, ये सिलसिला देर रात 4 बजे तक चलता रहा है, यहां हज़ारों की संख्या में स्थापित होने वाली माँ दुर्गा की प्रतिमाएं और झांकियां लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं|

यहां बनती हैं संस्कारधानी की प्रसिद्धा झांकियां

                   शहर के प्रसिद्ध नुनहाई और सुनहाई माँ की प्रतिमा स्थापना का इस साल 154 वां वर्ष है. इन मंदिरों को देवरानी-जेठानी के नाम से भी जाना जाता है. शारदेय नवरात्र पर माँ को शुद्ध सोने के आभूषणों से सजाया जाता है, वहीं चढ़ावे में भी कई तोला सोना भक्त अपनी श्रद्धा के मुताबिक दान करते हैं. इस बार समिति द्वारा माँ को दशहरा चल समारोह मे चांदी के रथ पर रवाना करने की तैयारी की गई|

                             संस्कारधानी जबलपुर में मनोकामना वाली महाकाली, गढ़ाफाटक की महाकाली, चंद्रयान की झांकी में विराजी माँ की प्रतिमा, अखण्ड भारत के प्रतीक स्वरूप तैयार की गई झांकी में विराजी माँ की प्रतिमा हर किसी को आकर्षित कर रहीं हैं, वहीं बंगाली समाज भी बढ़ चढ़कर इस पर्व को मनाते हैं, शहर के अलग-अलग बंगाली क्लबों में माँ की अनूठी प्रतिमाओं के दर्शन भक्तों को मिले|


Team Jabalpur Navratri

Share With:
Post Comment


Comments