श्री नवीन दुर्गा उत्सव समिति गढ़ा

 श्री नवीन दुर्गा उत्सव समिति गढ़ा 

 

Shri Naveen Durga Utsav Samiti Garha

 

माता रानी की कृपा हर भक्तों पर होती है और माता की इच्छा के बिना कुछ नहीं हो सकता| ठीक ऐसी ही कृपा ऐसी स्मृति श्री ख़ुशी राम पटेल  पर माता रानी की  हुई| 9 अक्टूबर 1980 गुरुवार के दिन श्री नवीन दुर्गा उत्सव बाल समिति की स्थापना हुई| 14 अक्टूबर 1980 मंगलवार के दिन माता रानी की पूर्ण विधि दिव्या मन्त्रों के साथ माता रानी की स्थापना हुई| इस समिति में ख़ुशी राम पटेल, गोपाल पटेल , नेतराम पटेल, विमल पटेल, गुड्डू पटेल, भोजराज पटेल (पंडा), किशन लाल पटेल राजकुमार साहू प्रमुख रहे|

 


38 साल से कर रहे है पूजा ?

भोजराज पटेल (पंडा) जिन्हें भोला भैया के नाम से लोग पुकारते है| माता रानी की इन पर असीम कृपा है| 38 साल से लगातार माता रानी की कृपा से पूजा करते आ रहे है| समिति में विशेष स्थापना होती आ रही है, महाकाली की होती है स्थापना जिससे घट में स्थापित करते है| 1980 से लगातार श्री केशव पंडित जी द्वारा माता रानी की स्थापना जाती थी| विगत 5 वर्षों से श्री नरेन्द्र मिश्र जी माता रानी की स्थापना करा रहे है|


माता का सोम्या रूप 

यहाँ माता रानी की स्थापना माता के सोम्या रूप में होती आ रही जिनके दर्शन करने जबलपुर क्षेत्र तमाम भक्त आते है|

श्री नवीन दुर्गा उत्सव समिति गढ़ा